फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। सरधना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर में मंगलवार को शिया समुदाय के लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। इससे पूर्व शिया समाज के लोग बाबूजी के इमामबाडे़ पर एकत्र हुए और गांव में जुलूस निकाला। ईरान कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का विरोध जताते हुए अमेरिका व इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका दुनिया को विश्व युद्ध की आग में धकेल रहा हैं। लेकिन अमेरिका और इजराइल का नापाक कोशिश कभी पूरी नहीं होगी। ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या से शिया समुदाय आहत है। इस दौरान सभी ने राष्ट्रपति ट्रंप का पुतला फूंका। इस मौके पर मौलाना रियाज महेंदी, मौलाना अमान जैदी, हसनैन जैदी, अब्बास जैदी, दिलदार महेंदी, आजम जैदी, मिनहाल अब्बास व बासिद जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें