फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन मकानों से 30 लाख के पटाखे पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। प्रतिबंध के बावजूद जिले में लगातार पटाखे पकड़े जा रहे हैं। सोमवार को कोतवाली और ब्रह्मपुरी थानों की पुलिस ने क्षेत्र के तीन मकानों से 30 लाख के पटाखे बरामद किए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को सोमवार शाम जानकारी मिली कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बीरू कुआं के तीन मकानों में बड़े पैमाने पर पटाखे रखे गए हैं। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय और सीओ ब्रह्मपुरी शुचिता सिंह के साथ कोतवाली और देहली गेट पुलिस ने छापा मारा। तीनों मकानों के कमरों में पटाखों का जखीरा मिला। जिन्हें दीपावली पर बेचने के लिए रखा गया था। पुलिस ने पटाखे जब्त करते हुए आरोपी अंकित गुप्ता पुत्र उमेश चंद, विभोर गुप्ता पुत्र अजेश चंद्र गुप्ता और सुनीत गुप्ता पुत्र मुन्ना लाल को गिरफ्तार कर लिया।

जरा सी चिंगारी बन जाती बड़े हादसे का सबब
तीनों मकानों में मिला पटाखों का जखीरा देख पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। कई कार्टन में बड़े पैमाने पर छोटे-बड़े बम, अनार, फुलझड़ी, रॉकेट, स्काई शॉट आदि पटाखे मौके से मिले। यदि जरा सी चिंगारी इन पटाखों तक पहुंच जाती तो घनी आबादी वाले क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था। आसपास के लोग भी पटाखों का जखीरा देख चौंक गए।
विज्ञापन



आबादी में कैसे पहुंचा पटाखों का जखीरा
कोतवाली क्षेत्र की घनी आबादी में पटाखों का जखीरा पहुंच गया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। खुफिया विभाग भी इसका पता लगाने में नाकाम साबित हुआ। पटाखों का जखीरा पूरे इलाके को दहलाने के लिए काफी था।


चार घंटे चली कार्रवाई
पुलिस की पटाखे जब्त करने की कार्रवाई करीब 4 घंटे तक चली। करीब 20 ई-रिक्शा में जब्त किए गए पटाखे पुलिस लाइन भेजे गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पटाखे कोतवाली में नहीं रखवाए गए हैं। पुलिस लाइन भेज दिया गया है।



टीपीनगर क्षेत्र में पकड़े 11 किग्रा पटाखे
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने रविवार रात दुकान में करीब 11 किग्रा पटाखे बरामद किए गए। दुकान संचालक को गिरफ्तार कर मामले में इंस्पेक्टर क्राइम की ओर से विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
टीपीनगर पुलिस को रविवार रात सूचना मिली की मलियाना चौकी से आगे बागपत रोड पर एक दुकान पर पटाखे बेचे जा रहे हैं। जिस पर इंस्पेक्टर क्राइम रामकुमार कुंतल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान की तलाशी ली। एक बोेरे में अनार, फुलझड़ी, छोटे-बड़े बम, रॉकेट, चरखी, बुलट बम आदि करीब 11 किग्रा पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक सागर को गिरफ्तार कर पटाखे कब्जे में ले लिया। उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें