फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में नजर आए आग के गोले, तरह-तरह की उड़ती रही अफवाहें

Wed, 14 Jun 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
आसमान में आग का गोला
विज्ञापन
मेरठ में देर शाम कई लोगों ने आसमान में आग के गोले देखने का दावा किया। उसके बाद रात को अफवाह फैल गई कि आसमान में प्लेन में आग लग गई है और वह शहर या देहात के इलाके में गिरा है। कंट्रोल रूम से लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के फोन घनघनाने शुरू हो गए। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि घंटों दौड़ी जिले की पुलिस को कहीं कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब आठ बजे परतापुर के लोगों ने आसमान में आग के गोले देखे। उनका दावा था कि ऐसा लगा जैसे किसी हवाई जहाज में आग लग गई हो। परतापुर हवाई पट्टी और शताब्दी नगर की ओर भी ये गोले नजर गाए। इसके बाद अफवाह फैल गई कि यह जलता हुआ हवाई जहाज कहीं आसपास ही गिरेगा। परतापुर हवाई पट्टी के गार्ड अमरजीत ने बताया कि देखने में ऐसा लग रहा था कि कोई प्लेन उड़ रहा है और उसके पीछे आग लगी है। उसकी ऊंचाई प्लेन से कम और हैलीकॉप्टर से अधिक रही होगी।
छावनी क्षेत्र के चाट बाजार में कपिल, रवि, तरुण, सोनू ,बंटी, इसरी आदि ने आसमान की तरफ इशारा करके बताया कि देखो शायद किसी प्लेन में आग लग गई है। किला परीक्षितगढ़ के अलावा माछरा, भावनपुर क्षेत्र में भी रात करीब साढे़ नौ बजे आसमान में ऐसे आग के गोले देखे गए। देर रात तक शोर तो खूब मचा, पुलिस भी सूचनाओं पर दौड़ती रही। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

कहीं कुछ नहीं मिला
एसपी सिटी एमएस चौहान ने बताया कि मुझे शहर से कई लोगों के फोन आए। लोग प्लेन क्रेश होने के बारे में पूछ रहे थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने खुद फोन करके इसकी जानकारी ली। मैंने सभी थानों से चेक कराया। लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। 
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि देहात क्षेत्रों से कई जगहों से लोगों ने मुझे फोन करके इसके बारे में बताया। लोग किसी प्लेन के क्रेश होने के बारे में पूछते रहे। मैंने कई थानों की पुलिस से जानकारी ली। लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें