मोदीपुरम। पल्लवपुरम फेज वन के सामने जवाहर मार्केट के पास खाली पड़े प्लॉट में झाड़ियों में आग लग गई। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और वाहनों को आगे बढ़ाकर जाम खुलवाया। इमरान नाम के युवक ने दीवार पर चढ़कर पाइप से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि किसी ने जान बूझकर आग लगाई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। संवाद