फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गत्ते से लदे ट्रक में लगी आग, रास्ता जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर जटपुरा गांव के पास गत्ते से लदे ट्रक में विस्फोट के साथ आग लग गई। ट्रक में कुछ ही क्षण में आग का गोला बन गया। आग की लपटें ऊंची उठने लगी। ट्रक में आग लगने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। आनन-फानन में चालक ने ट्रक से छलांग लगाकर खुद की जान बचाई। लेकिन चालक फिर भी आग में झुलस गया। थाना पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पहुंची। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब पांच बजे चौधरी चरण सिंह कावड़ गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव जटपुरा के पास एक गत्ते से लदे ट्रक में आग लग गई। गद्दे से लदा ट्रक दिल्ली से दौराला गत्ता फैक्टरी में आ रहा था। जब वह गांव जटपुरा के पास पहुंचा तो अचानक से आग लग गई। चालक राहुल ने बताया कि ट्रक में अचानक विस्फोट हुआ और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। जब चालक ट्रक से कूदकर भागने लगा तो वह आग में झुलस गया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर आ गए। सूचना पर थाना पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर यातायात रुक गया, जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने पूठ पुल चौराहे से रूट डायवर्जन किया, इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें