फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल स्टेडियम के स्टोकयार्ड में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना स्थित नदी के समीप बने खेल स्टेडियम के पास ईख के खेत में ग्रामीण कमल सिंह पत्ती जला रहा था। इस दौरान स्टेडियम में बने स्टोकयार्ड ने अचानक आग पकड ली, जिससे स्टोकयार्ड में रखे पीवीसी के पाइप, लकड़ी का फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। स्टेडियम के निदेशक नलिन अग्रवाल ने बताया कि आग की चपेट में आने से लगभग दो लाख रूपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने खेत मालिक के विरूद्व कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें