फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में आधी रात को बीच शहर में लगी आग, 25 ठेले जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू
विज्ञापन


मेरठ। सदर बाजार में मंगलवार आधी रात को एक गोदाम में आग लग गई। सूचना पर दमकलकर्मी वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और समय रहते आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 28 ठेले जल गए। बताया गया है कि फैज-ए-आम कॉलेज के सामने शाहवेज का गोदाम बना है। दिन में फल के ठेले लगाने वाले काफी लोग रात में गोदाम में ठेले खड़े करते हैं। मंगलवार रात गोदाम में अचानक आग लग गई। दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। सदर बाजार और रेलवे रोड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें