संदीप परतापुर में कूडे के ढेर में लगी आग
फोटो
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर स्थित पंचवटी रोड पर मंगलवार दोपहर कूड़े के ढेर में कैमिकल युक्त पदार्थ में आग लग गई। कैमिकल से निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया हालत बिगड़ने लगी तो लोगों ने फायरब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। फायरब्रिगेड ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने पर लोगों ने बेहोशी आने से राहत की सांस ली। फायर अफसरों का कहना है कि कैमिकल युक्त पदार्थ की जांच की जा रही है। पंचवटी एंक्लेव के लोगों का कहना था कि लगभग दो घंटे तक काॅलोनी और राहगीरों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया था लोगों को उल्टियां आनी शुरु हो गईं थीं। संवाद