फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: फायर ब्रिगेड करेगी अस्पतालों की जांच, अलग से आएंगे निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जिले के निजी अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम कैसे है, इसकी जांच अब फायर ब्रिगेड अलग से करेगी। इस संबंध में शासन से निर्देश आएंगे।
विज्ञापन

झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने के हादसे के बाद सीडीओ और सीएमओ ने निजी अस्पतालों से उनके आग बुझाने के इंतजाम के ब्योरा मांगा था। निर्देश दिए थे कि तीन के भीतर अस्पताल प्रबंधन ब्योरा देगा। यह मियाद मंगलवार को पूरी हो गई और अस्पतालों ने ब्योरा नहीं भेजा। सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बताया कि अस्पताल प्रबंधकों से जानकारी मांगी गई थी, मगर अब व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अस्पतालों का अब फायर ब्रिगेड निरीक्षण करेगी। परखेगी की आग बुझाने के इंतजाम पुख्ता हैं कि नहीं। इसके लिए शासन से निर्देश आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें