बालूशाही की दुकान में लगी आग से जले खाली गत्ते के डिब्बे। (मवाना)
मवाना। सुभाष चौक स्थित मुख्तियार सिंह हलवाई की मिठाई की दुकान में बुधवार शाम गैस सिलिंडर का पाइप निकलने से आग लगने की घटना टल गई। दुकान की रसोई में बालूशाही बनाते समय यह हादसा हुआ। गैस रिसाव से भट्ठी की लौ विकराल हो गई और पास रखे गत्ते के डिब्बों में आग लग गई। कारीगरों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत अग्निशमन यंत्र का प्रयोग किया। कारीगर सुनील ने सिलिंडर का रेगुलेटर बंद कर गैस आपूर्ति रोकी। इससे सिलिंडर फटने का बड़ा खतरा टल गया। दुकान मालिक रवि गोला ने बताया कि आग से करीब दो सौ रुपये के खाली डिब्बे ही जले हैं। दुकान में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।