फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सलावा में वृद्धा पर जानलेवा हमले में प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। थाना क्षेत्र के सलावा गांव में मंगलवार को जंगल की ओर जा रही वृद्धा पर अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से पहुंचकर जानलेवा हमला किया। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सलावा निवासी जगबीरी पत्नी धनपत मंगलवार को जंगल की ओर जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात युवक ने उनका मुंह दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी उन्हें धक्का देकर मौके से भाग गया, जिससे महिला घायल हो गई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें