सरधना। गांव दबथुवा निवासी महेश सैनी पुत्र संगत सैनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 8 जून की रात वह परिवार के साथ घर पर था। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस आया। परिवार के लोगों की आहट होने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हमले में उसे चोटें आईं। शोर-शराबा होने पर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।