फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रास्ते के विवाद में किसान को पीटने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव पोहल्ली में खेत के रास्ते के विवाद में घर में घुसकर किसान के साथ मारपीट करने और तमंचे से गोली मारने की धमकी देने के मामले में थाना सरधना पुलिस ने घटना के करीब 22 दिन बाद नामजद चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव पोहल्ली निवासी प्रदीप कुमार पुत्र रामवीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 30 सितंबर की सुबह वह अपने खेत पर पहुंचा। गांव के ही युद्धवीर, मगनवीर, उदयवीर और इंद्रजीत वहां आ गए। इन सभी ने उनके साथ गालियां देते हुए मारपीट कर दी। जान बचाकर पीड़ित खेत से अपने घर भागा। चारों आरोपी पीछा करते हुए उसके घर में घुस आए और हथियार लहराते हुए गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी युद्धवीर ने गोली मारने की धमकी दी। अन्य आरोपियों ने लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट की। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें