फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव जंधेडी निवासी मजदूर संजीव की दुर्घटना में बुधवार की शाम मौत हो गई थी। इस मामले में संजीव के भाई ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार शाम गांव जंधेडी निवासी संजीव बाइक पर गांव लौट रहा था। उसे गांव सठला में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में संजीव की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक ट्रक लेकर भाग गया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा। वहीं संजीव के भाई बिट्टू ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अभी तक ट्रक का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें