फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कार चालक सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 12 May 2026 08:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी संगीता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि सोमवार की देर शाम मखदूमपुर स्टैंड पर उसके पति जूते चप्पलों की दुकान के पास चबूतरे पर बैठे थे, तभी वहां लापरवाही से चलाते हुए कार ने धर्मपाल को टक्कर मार दी। जिसमें धर्मपाल का पैर क्षतिग्रस्त हो गया और भी चोटें आई। जब कार को रोकने का प्रयास किया तो दूसरे समुदाय के लोगों ने भीड़ जमा करके पीड़ित के साथ मारपीट की और कार चालक को भगा दिया। हमलावर भीड में आशू आदि काफी संख्या में थे। घायल धर्मपाल को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर काफी संख्या में पीडित पक्ष के लोग थाने पर भी पहुंचे, जिनको समझा बुझाकर वापस कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक, आशू व अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें