संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ऊर्जा निगम ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में कॉलोनी में अवैध विद्युत लाइन खींचने के मामले में एंटी पावर थेफ्ट थाने में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मुख्य अभियंता मेरठ जोन प्रथम रजनीकांत मिश्र ने बताया कि श्याम विहार कॉलोनी जटौली निवासी विरेंद्र सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इस पर कंकरखेड़ा ग्रामीण बिजलीघर के अवर अभियंता गजेंद्र सिंह ने 31 अक्तूबर को कॉलोनी का निरीक्षण किया तो वहां पर 10 विद्युत पोल (विभागीय) 350 मीटर एबीसी (आरडीएसएस) लाइन अवैध रूप से स्थापित पाई गई। पोल एवं एबीसी लाइन का उपयोग कॉलोनी विकसित करने वाले राजकुमार और गौरव द्वारा निजी व्यावसायिक हित में किया गया। अवर अभियंता की तहरीर पर एंटी पावर थेप्ट थाना कंकरखेड़ा में राजकुमार व गौरव के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 के तहत केस दर्ज कराया गया है।