फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: यूपीएससी अभ्यर्थी के आत्महत्या मामले में पत्नी समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में शुक्रवार को यूपीएसपी के अभ्यर्थी जितेंद्र तोमर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पत्नी समेत चार परिजनों के खिलाफ उकसान की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि मृतक जितेंद्र तोमर की बहन रेखा रानी ने उसकी पत्नी सोनल चौहान, ससुर विनय चौहान उर्फ पप्पू, सास ममता चौहान और सनी निवासीगण मुरादाबाद के खिलाफ सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूल रूप से मुंडाली गांव निवासी जितेंद्र तोमर यहां सुभाषनगर के मकान में रह रहा था, वह पिता के साथ दूध डेयरी में हाथ बंटाता था। साथ ही वह यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार सुबह उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी। उसने सुसाइड नोट में लगा था कि मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी पत्नी और उसके मम्मी पापा है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें