फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय साक्षरता से संवरेंगे युवा सपने

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। गांव सलावा डिग्री कॉलेज में प्रेमांश फाउंडेशन ने विशेष वित्तीय साक्षरता जागरूकता सत्र का आयोजन किया। फाउंडेशन ने विद्यार्थियों को आर्थिक प्रबंधन, बचत और निवेश के बारे में जानकारी दी। शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य ओमपाल सिंह ने किया। उन्होंने छात्रों को सरल और रोचक उदाहरणों के माध्यम से बचत, बजट बनाना, अनावश्यक खर्च से बचना और सही निवेश विकल्प चुनने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बचत ही बड़े सपनों को पूरा करने का आधार बनती हैं। प्रेमांश फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर हम आज से आर्थिक अनुशासन शुरू करें तो आने वाला कल सुरक्षित और समृद्ध होगा। ताकि अधिक से अधिक युवा आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें