जानीखुर्द। गांव अफजलपुर पावटी में दो माह पूर्व बिजली का करंट लगने से प्रमोद और उसकी पत्नी रेखा की मौत हो गई थी। शुक्रवार को आर्थिक मदद के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अंकित शर्मा ने 51 हजार रुपये का चेक मृतक दंपती की बड़ी बेटी आरती को सौंपा। गांव अफलजपुर पावटी निवासी प्रमोद (42) प्राइवेट कार चालक था। नाै सितंबर को नहाते समय करंट लगने से प्रमोद की मौत हो गई थी। उससे बचाने आई पत्नी रेखा की भी करंट लगने से मौत हो गई थी। परिवार में मृतक की मां विमला सहित पांच बेटियां आरती (21), कशिश (17), वंशिका (13), वर्षा (11), देविका (8) और बेटा मोहन (10) है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के चलते परिवार परेशान था।