फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना मंडी शौचालय गंदगी, सचिव ने पालिका को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नवीन मंडी परिसर में सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई न होने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इससे मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों और पल्लेदारों को परेशानी हो रही है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव शुभम ढाका ने नगर पालिका को पत्र भेजा है। उन्होंने शौचालय की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। सचिव ने बताया कि शौचालय की खराब स्थिति जनस्वास्थ्य के लिए चिंताजनक है। गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी है। सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नगर पालिका ने कराया है। इसलिए इसकी साफ-सफाई और रखरखाव की जिम्मेदारी पालिका की है। सचिव ने दैनिक सफाई के लिए नियमित कर्मचारी तैनात करने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें