फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने को लेकर मारपीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कपसाड़ गांव में डीजे बजाने को लेकर रविवार शाम जमकर लाठी डंडे चले। संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये। गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र धर्म सिंह ने गांव के कुछ युवकों पर डीजे बजाने को लेकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। धर्मेंद्र ने बताया कि उनके परिवार में कार्यक्रम था। उसमें डीजे बज रहा था। इस पर पड़ोसी ने तेज आवाज में अपने यहां डीजे बजा दिया। इस पर कहासुनी हो गई। आरोपी पक्ष ने उन पर लाठी डंडों व धारदार हथियार से हमला बोल दिया। संघर्ष में धर्मेंद्र पुत्र धर्म सिंह, सोनू पुत्र फूल सिंह, रविंद्र पुत्र मंगते घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें