मेरठ। देहलीगेट थाना के कोटला बाजार में शनिवार शाम बच्चे की पतंग दूसरे के घर में जाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दो समुदाय से जु़ड़े लोगों में इस मामले में मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके चलते किसी ने भी तहरीर नहीं दी। मिली जानकारी के अनुसार कुछ अपनी बच्चे छत से पतंग उड़ा रहे थे। एक बच्चे की पतंग कटकर पास के एक मकान में चली गई। बताया गया है कि वह बच्चा पतंग लेने के लिए मकान में घुस गया। इस बात पर मकान मालिक ने बच्चे को बिना बुलाए घर में घुसने पर थप्पड़ मार दिया। बच्चे ने अपने परिजन को जानकारी दी तो दोनों पक्षों के लोग वहां एकत्रित हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। दोनों पक्षों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया है। संवाद
:::