मुंडाली। मुंडाली थाने पर गांव हसनपुर कदीम विजयपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मेरठ-गढ़ मार्ग पर मुरलीपुर में उसकी दुकान है। आठ माह से दुकान को लेकर भाई के साथ मुकदमा चल रहा है। गांव का ही रहने वाला जगवीर इसे अपनी बताकर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। आरोप है कि सोमवार को जगवीर, सुशील, कैलाश, खेमपाल, गंगाशरण, संदीप और 30 अज्ञात लोगों के साथ दुकान पर पथराव किया और अंदर घुसकर बलकटी, सरिया आदि धारदार हथियार से मारपीट की। दो दिन से दुकान पर हमला कर रहे हैं। हमले में काफी चोटें आई हैं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है कि उसे व उसके परिवार को एससी-एसटी के मामले में फंसवा देगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।