दौराला। सिवाया गांव में रविवार को दो पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी दौराला में उपचार दिलाया। थाने पर दी तहरीर में राकेश ने बताया कि पड़ोसी दो युवक घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। भाई रोशन के साथ मिलकर विरोध किया तो दोनों ने अपने 10 साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। मारपीट में दीपक, राकेश, रोशन घायल हो गए। थाने पहुंचे पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद