फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूूर्व सांसद की मीट फैक्टरी में दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के अलीपुर में एक पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की मीट फैक्टरी में मीट खरीदने को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। इस संबंध में थाने में तहरीर नहीं दी गई है। सांसद का दो पक्षों का यह आपसी विवाद है। नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म निवासी मीट कारोबारी आस मोहम्मद शनिवार को अपने भतीजे के साथ मीट खरीदने के लिए पूर्व सांसद की फैक्टरी में गए थे। आस मोहम्मद की जैदी फार्म में मीट की दुकान है। फैक्टरी के अंदर पहले से मौजूद माज, नियाज और भूटू के बेटे भी मीट कारोबार से जुड़े हैं। इसी दौरान मीट खरीदने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आस मोहम्मद ने आरोप लगाया कि माज, नियाज और उनके साथियों ने उन पर और उनके भतीजे पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया। इससे वह घायल हो गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें