भाजपा सदस्यों ने जिला पंचायत की जांच पूरी होने के बाद ही समितियों के गठन की बात कही, लेकिन अध्यक्ष ममता किशोर ने कोरम पूरा होने के कारण समिति गठन का प्रस्ताव पास करने की घोषणा कर दी।
अध्यक्ष और सदस्यों के पति को बैठक से बाहर रखा
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अधिकतर सदस्यों के पति, भाई, ससुर मौजूद रहते थे। इस बार समितियों में सदस्य बदलने के लिए हुई। इसमें किसी के पति को शामिल नहीं होने दिया गया तो अन्य परिजन भी बैठक से बाहर रखे गए। इसके साथ ही भाजपा के सदस्यों ने मामला उठाया कि जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष ममता किशोर के पति जयकिशोर को नहीं आने दिया जाए। इस पर यह सहमति बनी कि वह केवल अपनी पत्नी ममता किशोर को छोड़ने व लेने आएंगे।
झगड़े की आशंका को देखते हुए पुलिस बल रहा मौजूद
जिला पंचायत की बैठक में झगड़ा होने की आशंका थी और इसके लिए ही अपर मुख्य अधिकारी चंद्रवीर सिंह ने एसपी को पत्र लिखकर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। जिसको देखते हुए सीओ खेकड़ा विजय चौधरी, कोतवाली प्रभारी संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ जिला पंचायत कार्यालय में मौजूद रहे।
इस तरह बनाई समितियां
नियोजन एवं विकास समिति
-ममता किशोर-सभापति
-जैतून
-गीता धामा
-प्रविंद्र
-जयकुमार
-रीता
निर्माण कार्य समिति
-साईदा-सभापति
-सुनील कुमार
-रीता
-बसंत तोमर
-जैतून
-बबली देवी
प्रशासनिक समिति
-ममता किशोर-सभापति
-सीमा
-सुनीता
-सुनील कुमार
-मनुपाल बंसल
-सुभाष
शिक्षा समिति
-डॉ. जयकुमार-सभापति
-प्रविंद्र
-धनपाल
-महबूब अल्वी
-रविंद्र कुमार
-बबली देवी
स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
-मनुपाल बंसल-सभापति
-धनपाल
-सीमा
-महबूब अल्वी
-मिथलेश
-बबली देवी
जल एवं प्रबंध समिति
-सीमा-सभापति
-साक्षी देवी
-सुभाष
-लक्ष्मण
-बबली देवी
-बसंत तोमर