शाहजहांपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में समाचार पढ़कर सुनाता छात्र सिमरन फोटो संवाद
किठौर। कस्बा शाहजहांपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला नंबर एक में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा पांचवीं की छात्रा सिमरन ने अमर उजाला के पृष्ठ एक पर प्रकाशित यमुना में पलटी मोटरबोट, दस श्रद्धालुओं की मौत खबर को प्रभावी ढंग से पढ़कर सुनाया। वहीं छात्रा संगीता ने माई सिटी में प्रकाशित फर्जी प्रमाण पत्र पर पाई नौकरी, सिपाही को सात साल की सजा को पढ़कर छात्र-छात्राओं को सुनाया। विद्यालय की इंचार्ज सुनीता देवी ने कहा कि अखबार के शब्दकोश से बच्चों को काफी कुछ सीखने मिलेगा और अखबार पढ़ने से उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि होगी। इस दौरान अध्यापक रीता रानी, बबीता केन, परवेज, सरफराज, कमरजहां, रूवैदा खानम, वंदना आदि मौजूद रहीं।