मेरठ। अंडर-17 बालक वर्ग की राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन बलिया में किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से बाल मुकुंद जनता इंटर कॉलेज मेरठ के खेल शिक्षक द्रोणवीर सिंह को फील्ड ऑफिसर नियुक्त किया है। द्रोणवीर सिंह इससे पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में फील्ड ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए एसजीएफआई ने फिर उन पर भरोसा जताया है। उनके फील्ड ऑफिसर बनाए जाने पर सभी ने उन्हें बधाई दी। संवाद