मेरठ। दीपावली के त्योहार को देखते हुए आबू लेन बाजार सोमवार को भी सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा। आबू लेन व्यापार संघ की बैठक में सर्वसम्मति से साप्ताहिक बंदी नहीं रखने का निर्णय लिया गया। व्यापार संघ के महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने बताया कि त्योहार पर ग्राहकों की सुविधा और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठान खोलने और शहरवासियों से दीपावली की खरीदारी के लिए स्थानीय बाजारों को प्राथमिकता देने की अपील की। ब्यूरो