सेवा संकल्प अभियान के तहत रजपुरा ब्लॉक के परिसर में बनाई गई विशाल रंगोली। स्त्रोत:- संवाद
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मेले में कला और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। रजपुरा ब्लॉक के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की अध्यापिकाओं ने रंगोली बनाई। रंगोली ने पूरे ब्लॉक परिसर को रंगों और कलाकृतियों से सराबोर कर दिया। इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े। अध्यापिकाओं ने प्राकृतिक रंगों और फूलों से अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगोली ने सामाजिक संदेश, शिक्षा का महत्व और अभियान के उद्देश्य दर्शाए। मुख्य अतिथि रजपुरा ब्लॉक प्रमुख कौशल चौहान ने अध्यापकों के प्रयासों की प्रशंसा की। खंड विकास अधिकारी रजपुरा ने भी अध्यापकों की सराहना की। अध्यापिका मऊखास हिमगिरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।