मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग और सेवा शिविर शुरू किया गया। यह शिविर 15 से 22 जून तक चलेगा। शिविर में 70 छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मलिक के निर्देशन में शिविर शुरू हुआ। कार्यक्रम संयोजिका भावना मित्तल ने योग का अभ्यास कराया। योग विभाग, शारीरिक शिक्षा विभाग और एनसीसी की छात्राओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया। प्राणायाम और मंत्रों का अभ्यास भी कराया गया। दीपा त्यागी और कीर्ति धामा ने छात्राओं को योग क्रियाओं का महत्व बताया। भावना मित्तल ने बताया कि बढ़ती उम्र की बीमारियों जैसे मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अस्थमा से बचाव में भी योग सहायक है। वहीं, महाविद्यालय की एंटी-रैगिंग सेल ने छात्राओं और कर्मचारियों को शरबत वितरित किया। अनुपमा सिंह, पूनम और भावना मित्तल ने शरबत वितरण में सहयोग किया। संवाद