फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को जंक फूड से बचने की दी सलाह

Sat, 05 Sep 2026 06:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर छात्राओं के लिए स्वस्थ भोजन और संतुलित आहार पर एक वेबिनार आयोजित की गई। इस अवसर पर आहार विशेषज्ञ शिवोली माथुर ने छात्राओं को स्वस्थ भोजन, संतुलित आहार, प्रोटीन और स्वस्थ वसा के महत्व की जानकारी दी। शिवोली माथुर ने स्थानीय, मौसमी खाद्य पदार्थों और मोटे अनाज को आहार में शामिल करने की सलाह दी। जंक फूड व प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों से बचने पर जोर दिया। कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता-सक्षम अनुसंधान पर आयोजित पांच दिवसीय ऑनलाइन संकाय विकास कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया है। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में ऑक्सफोर्ड-जीएसके इंस्टीट्यूट ऑफ मॉलिक्यूलर एंड कम्प्यूटेशनल मेडिसिन के रिसर्च एसोसिएट राहुल अरोड़ा ने वैज्ञानिक संचार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने गैर-विशेषज्ञ दर्शकों के लिए वैज्ञानिक पावरपॉइंट प्रस्तुतिकरण के पंच-सूत्री चक्र को समझाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें