सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बुधवार को सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 34 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्राओं ने सुंदर और स्पष्ट लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बुशरा, शैली शर्मा, सिमरन सैनी, राशि, काजल और जैनब समेत छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन मिस सोनिया के निर्देशन में कराया गया। उन्होंने छात्राओं को सुंदर लेखन के साथ-साथ लेखन में स्पष्टता और अनुशासन के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। छात्राओं ने निर्धारित विषय पर आकर्षक एवं साफ-सुथरे अक्षरों में लेखन किया। महाविद्यालय की ओर से छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्राओं में रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ता है।