मवाना रोड आभा मानव मंदिर में आई एम ए मेरठ की वूमेंस डॉक्टर शाखा द्वारा कार्यक्रम किया गया। स्
गंगानगर। पंचवटी कॉलोनी स्थित आभा मानव मंदिर में आईएमए मेरठ की वूमेंस डॉक्टर शाखा द्वारा कार्यक्रम किया गया। संचालन सचिव डॉ. निशि गोयल ने किया। महिला डॉक्टरों ने संस्थापक एससी गोविंल, आभा गोविंल से इस संस्था को स्थापित करने का उद्देश्य जाना। वहां की महिला बुजुर्गों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का निवारण करने का प्रयास किया। फिजिशियन डॉ. संजय गोयल ने पुरुषों की समस्याओं के निवारण करने का प्रयास किया। इस दौरान डब्ल्यूडीडब्ल्यू की संस्थापक रेनू भगत सचिव डॉ. निशि गोयल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनुपम सिरोही, डॉ . अंजु रस्तोगी, डॉ. दीपिका रमेश, डॉ. मोनिका गर्ग, डॉ. गीता जैन, डॉ. सारिका अग्रवाल, डॉ. उषा सिंह, डॉ. प्रिंसी बंसल, डॉ. मीनल गर्ग व डॉ. संजय गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद