फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया पर फेडरेशन ने उठाया सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
- फेडरेशन बोलीं, सीटें लाख और प्रवेश हुए 62 हजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज फेडरेशन ने सीसीएसयू से एक बार फिर ऑनलाइन पंजीकरण खोलने की मांग की है। अध्यक्ष नितिन यादव के अनुसार बीते वर्षों की तुलना में इस बार सबसे कम प्रवेश एवं पंजीकरण हुए हैं। विवि में दो लाख से अधिक सीटों पर मात्र 62 हजार प्रवेश हुए हैं जो बेहद कम हैं। नितिन यादव के अनुसार बीसीआई से संबद्धता पत्र देरी से मिलने से कॉलेजों को प्रवेश के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाए। ऐसे में छात्र भटक रहे हैं। फेडरेशन ने विवि से कॉलेजों को ओपन मेरिट से प्रवेश की अनुमति देने की मांग की है। नितिन यादव के अनुसार विवि की खराब प्रवेश प्रक्रिया का सबसे बड़ा कारण समर्थ पोर्टल और इसका क्रिन्यान्वयन है। फेडरेशन के अनुसार पोर्टल की प्रक्रिया बेहद जटिल है और छात्र इसमें सहज नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें