फलावदा में सूबेदार बालेंदर को अंतिम सलामी देते सैनिक।
- फोटो : MAWANA
फौजी के शव का अंतिम संस्कार किया
फलावदा। गांव झिझांड़पुर निवासी फौजी का गांव में शव आते ही कोहराम मच गया। फौजी बालेंदर के शव का सम्मान के साथ सलामी देने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। गांव झिझाड़पुर निवासी सूबेदार बालेंदर की शनिवार को छत से गिरकर मौत हो गई थी। बालेंदर का पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार शाम शव गांव पहुंचा, तो गांव तथा परिवार में कोहराम मच गया। अंतिम सलामी देने के बाद शव को गांव के समीप अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों के मुताबिक 45 वर्षीय बालेंदर पुत्र फूल सिंह सन 2001 में सेना में भर्ती हुआ थे। बालेंदर इस समय मेरठ में ही सूबेदार पद पर कार्यरत थे और गंगानगर में पत्नी सरला, दो बच्चे के साथ रह रहे थे। बताया कि शनिवार को छत पर पैर फिसलने के कारण वह जमीन पर आ गिरे और मौत हो गई। बताया कि वह 6 बहन-भाइयों में सबसे छोटा थे।
सूबेदार बालेंदर को श्रद्धाजंलि देते सेना के अधिकारी। (फलावदा)- फोटो : MAWANA