- फोटो भी
गंगानगर। इंचौली गांव में चार दिन पूर्व 35 वर्षीय दामाद उस्मान की डंडे से पीटकर हत्या करने वाले सुसर और साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर देहात के मुताबिक दोनों आरोपी हबीब और इमरान को कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर लाठी बरामद की गई। दोनों को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।