माछराहसनपुर कला निवासी मृतक अनुज प्रधान का फाइल फोटो
- फोटो : 1
माछरा। क्षेत्र के गांव हसनपुर कला में 13 दिन में बीमारी के कारण पिता-पुत्र का देहांत हो गया जिससे गांव में शोक छा गया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हसनपुर कला निवासी ऋषिपाल प्रधान के बड़े भाई एवं सहकारी गन्ना विकास समिति मेरठ के पूर्व अध्यक्ष संतरपाल प्रधान का 15 जनवरी को बीमारी के कारण निधन हो गया था। इस गम से परिजन और मिलने वाले अभी उबर भी नहीं पाए थे कि संतरपाल प्रधान के बड़े पुत्र अनुज प्रधान (34) का बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। इससे पूरा गांव में शोक छा गया।