फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पिता-पुत्र ने प्रॉपर्टी डीलर से मारपीट कर कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कचहरी स्थित एक अधिवक्ता के चेंबर में बैठे प्रॉपर्टी डीलर से पिता-पुत्र ने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। प्रॉपर्टी डीलर ने एसएसपी ऑफिस पर पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के उदय पार्क निवासी प्रॉपर्टी डीलर आशीष सिंघल ने बताया कि रुड़की रोड स्थित वृंदावन एंक्लेव निवासी पिता-पुत्र से उनका विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बुधवार दोपहर वह कचहरी में अपने अधिवक्ता योगेश के चैंबर में बैठे थे। इसी दौरान पिता-पुत्र आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची। तब तक पिता-पुत्र फरार हो गए। प्रॉपर्टी डीलर ने थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों पर टरकाने का आरोप लगाया। इसके बाद वह एसएसपी ऑफिस पहुंचे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें