फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवक के साथ पिता-पुत्र ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी जाकिर ने थाने में दी तहरीर में मोहल्ले में ही रहने वाले पिता-पुत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जाकिर ने तहरीर में बताया कि उसके खिलाफ छह माह पहले मोहल्ले के ही व्यक्ति ने लड़की को बहका-फुसलाकर ले जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वह उक्त मामले में 12 मार्च को जमानत पर जेल से बाहर आया है। 22 मार्च की शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी आरोपी व आरोपी का पुत्र 6-7 लोगों के साथ आए और उसे पीटते हुए घर के पास स्थित कब्रिस्तान में ले गए। वहां ले जाकर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। जान से मारने का भय दिखाकर पांच लाख रुपये की मांग की। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें