फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उधार के रुपये मांगने पर पिता-पुत्री से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। उधार दिए गए रुपये मांगने पर पिता-पुत्री के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने चौकी लावड़ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला एक मिनारा मस्जिद निवासी जुल्फुकार ने बताया कि वह अपना मकान बनवा रहा था, जिसके लिए उसने मिस्त्री को ठेका दिया था। आरोप है कि मिस्त्री को 45 हजार रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में दिए थे। कुछ दिन काम करने के बाद मिस्त्री अधूरा काम छोड़कर चला गया। बुधवार सुबह जुल्फुकार अपनी पुत्री गुलफशा के साथ मिस्त्री के घर रुपये मांगने पहुंचे। आरोप है कि आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दोनों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत चौकी लावड़ में करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें