फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नंगलामल शुगर मिल में किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। नंगलामल शुगर मिल ने गन्ना आपूर्ति के दौरान किसानों को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों के लिए कई व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। किसानों व आगंतुकों के लिए पेयजल की उत्तम व्यवस्था की गई है। पांच पेयजल प्वाइंट मिल परिसर में लगाए गए हैं। किसानों के बैठने के लिए विश्राम शेड की व्यवस्था की गई है। अल्पाहार के लिए मिल परिसर में कैंटीन की सुविधा शुरू की गई है। रात्रिकालीन समय में किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए इसके लिए मिल परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, केन यार्ड में किसानों के लिए शौचालय, भैंसा आदि के लिए छाया एवं जल की व्यवस्था की गई है। गन्ना लाने से तुलवाने तक का कार्य 35 से 40 मिनट के भीतर किया जाएगा ताकि किसान को अधिक समय मिल परिसर में रुकना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें