राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता एसडीएम से मिलकर वार्ता करते हुए। (मवाना)
मवाना। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने आज एसडीएम से मिलकर अपनी मांगें रखीं।कार्यकर्ताओं ने कहा कि गन्ना समितियों द्वारा ब्याज का विवरण नहीं दिया जा रहा है। बीते शुक्रवार को भी संगठन ने तहसील में सांकेतिक धरना दिया था। उस समय एसडीएम संतोष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया था। ज्ञापन में गन्ना भुगतान और पर्ची संबंधी समस्याओं का उल्लेख था। किसानों ने गन्ना समितियों के सचिवों की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए थे। मंडल अध्यक्ष चौ. रामवीर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता आज फिर एसडीएम से मिले और बताया कि उनकी समस्याएं अभी तक हल नहीं हुई हैं। एसडीएम ने मंगलवार को गन्ना समिति और मिल अधिकारियों के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत होकर लौट गए।