सरधना। गांव पांचली बुजुर्ग में निजी नलकूपों से हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। समस्या के समाधान न होने पर किसानों ने एक बार फिर सीओ सरधना को प्रार्थना पत्र सौंपकर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि इससे पहले भी पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई।नलकूपों से उपकरण चोरी होने के कारण किसानों की खेती प्रभावित हो रही है। यदि यह समस्या दूर नहीं हुई तो वे आंदोलन को मजबूर होंगे। सीओ को शिकायत करने वालों में कृष्णपाल सिंह, रोशन सिंह, देवेंद्र प्रकाश सिंह, रामफल सिंह, रणबीर सिंह, जगमाल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद