फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बीमा कंपनी के कार्यालय पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंरठ। मंगल पांडेय नगर स्थित एक हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय पर किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। संगठन के महानगर अध्यक्ष विजय राघव के नेतृत्व में किसानों ने धरना देकर लोगों की समस्याओं को उठाया। उन्होंने कंपनी के आलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में अवगत कराया कि कंपनी द्वारा प्रीमियम के नाम पर पैसा वसूली के लिए कंपनियों का पूरा सिस्टम बना हुआ है। 100 से ऊपर कर्मचारी काम कर रहे हैं, लेकिन योजना का लाभ व क्लेम देने के लिए एक भी अधिकारी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है। क्लेम लेने के लिए ग्राहक दर-दर भटक रहे हैं। अचानक पिछले साल से प्रीमियम लगभग दोगुना कर दिया गया है। जीएसटी 18 प्रतिशत ली जाती है जो बिल्कुल गलत है। इंश्योरेंस पर कोई जीएसटी नहीं होनी चाहिए आदि मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान रूपेश राघव, जगपाल सिंह पटवाल, विनोद तोमर, राजपाल सिंह, अंशुल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें