दौराला। सहकारी गन्ना समिति में मंगलवार को किसानों ने गन्ना मूल्य के बकाया भुगतान पर ब्याज की मांग को लेकर धरना दिया। किसानों ने कहा कि 14 दिन बाद किए गए भुगतान पर नियमानुसार ब्याज मिलना चाहिए, जो उन्हें नहीं मिला है। उन्होंने वर्ष 1996 से 2026 तक के भुगतान का ब्याज दिलाने की मांग उठाई। किसानों ने न्यायालय के आदेश का हवाला देकर ब्याज की राशि मांगी। करीब ढाई घंटे चले धरने के दौरान समिति सचिव प्रदीप यादव किसानों से मिले। सचिव ने बताया कि पिछले तीन साल का ब्योरा उपलब्ध है, जबकि बाकी वर्षों के रिकॉर्ड की जांच चल रही है। उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन देते हुए 20 अक्तूबर तक का समय मांगा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आगे की रणनीति बनाएंगे। धरने में देवेंद्र चेयरमैन, जयदेव, भूपेंद्र, आकाश, अश्वनी, रविंद्र आदि मौजूद रहे।