फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान अपने खेत में कराएं तालाब खोदाई, मिलेगा अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान अपने खेत में कराएं तालाब खोदाई, मिलेगा अनुदान
विज्ञापन

मेरठ। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बारिश के जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना में किसानों को अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए किसान अपने निजी खेल में तालाब खुदाई के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सामान्य जाति के किसान आठ, अनुसूचित जाति के दो लघु तालाब के लिए इच्छुक किसान आवेदन कर सकते हैं। इसमें एक किसान को अधिकतम 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। योजना के विषय में जानकारी के लिए मोबाइल नं. 8429031922, 9456077305 पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि किसान द्वारा तालाब की खुदाई स्वयं कराई जाएगी। वहीं, खर्च का 50 प्रतिशत, अधिकतम 52 हजार 500 रुपये सीधे किसान के खाते में डीबीटी के माध्यम से तीन किश्तों में भेजे जाएंगे। तालाब खुदाई का कार्य मशीन द्वारा तथा तालाब का रेखांकन एवं तालाब के चारों ओर के बांधों की देशी श्रमिकों द्वारा कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए किसान अपना आवेदन/मांग पत्र भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में किसी में जमा कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें