खिर्वा नौआबाद में मुआवजे की मांग को धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : SARDANA
सरधना। खिर्वा नौआबाद गांव में मंगलवार को भी सर्दी व बारिश के बीच किसानों का धरना जारी रहा। मुआवजे की मांग को लेकर खिर्वा नौआबाद गांव के किसान बीते 29 दिसंबर से धरने पर बैठे हैं। किसानों का आरोप हैै कि अभी तक किसी भी अधिकारी ने सुध नहीं ली हैं। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के समय अधिकारियों ने तमाम वादे किए थे। लेकिन अब एक भी वादा पूरा करने को तैयार नहीं है। किसानों को उनकी भूमि का मुआवजा तक अभी नहीं मिला है। मजबूरन किसानों को धरने पर बैठना पड़ा है। जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों का धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। साफ कह दिया है कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलता है, धरना चलता रहेगा। जरूरत पड़ने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पदम सिंह, हरेंद्र सिंह, बबलू, जोनी व लीलू चौधरी आदि मौजूद रहे।