मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनीतिक संगठन द्वारा गांव गढ़ी, गांव अलीपुर मोरना और गांव सेदीपुर सेठ में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष शरणजीत सिंह गुर्जर मेरठ जिलाध्यक्ष कपिल प्रधान का स्वागत किया गया। पंचायत के दौरान किसानों एवं ग्रामीणों ने बिजली बिल, गन्ने का समय पर भुगतान, खस्ताहाल सड़कें, बेरोजगारी और बंद पड़े अस्पतालों जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस पर भाकियू संघर्ष अराजनीतिक की टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इन सभी जनसमस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अंकुश प्रधान, प्रदेश महासचिव सूरज धामा, जिला प्रभारी सचिन मोरल, तहसील अध्यक्ष मवाना मनवीर मोरल, जिला सहमंत्री डॉ. अभय प्रधान, तहसील सचिव कालू गुर्जर और जिला मंत्री कपिल प्रधान नासरपुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थिति रहे।