फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘किसानों ने मुझे घेर रखा है, इनकी समस्याएं दूर करो’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘किसानों ने मुझे घेर रखा है, इनकी समस्याएं दूर करो’
विज्ञापन

गंगानगर (मेरठ)। किसानों ने मुझे घेर लिया है। वह मेरे आवास पर धरना दे रहे हैं। इनकी समस्याओं को जल्द दूर कराया जाए...। रविवार सुबह गंगानगर में डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर गन्ना विभाग के अफसरों से फोन पर बातचीत करते हुए एमएलसी भारद्वाज ने यह बात कही। उनके आवास पर काफी संख्या में किसान धरना देने पहुंच गए थे। एमएलसी उनके पास आए तो किसानों ने बताया कि चीनी मिलों में गन्ना पेराई सत्र शुरू होने वाला है। अभी से गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली रोकने, पर्ची जल्द भिजवाने और केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने जैसी व्यवस्थाएं की जाएं। अफसरों से बातचीत के बाद मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया गया।
काफी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रालियों से किसान यहां पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। कुछ देर में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज आए और उनके बीच ही बैठ गए। किसानों ने बताया कि मिल के गेट और क्रय केंद्रों पर बड़े पैमाने पर घटतौली होती है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता है। वहीं, छोटे किसानों को पर्ची मई माह तक दी जाती है। इससे उन्हें गेहूं की बुआई नहीं हो पाती है। किसानों ने कहा कि क्रय केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बाट-माप विभाग हर तीसरे दिन केंद्रों की जांच कराए। छोटे किसानों की पर्ची शुरूआत में ही जारी की जाए। गन्ने का रेट बढ़ाया जाए और दौराला मिल द्वारा रजबहे की पटरी पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया जाए।
विज्ञापन

एमएलसी ने गन्ना उपायुक्त राजेश मिश्रा से फोन पर बात करते हुए कहा कि किसानों ने मुझे घेर रखा है। इनकी समस्याएं दूर कराई जाएं। इसके बाद उन्होंने मवाना मिल के एमडी राकेश गंगवार, दौराला मिल के जीएम संजीव कुमार से भी बातचीत की और समस्याएं बताईं। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी से भी बातचीत की। एमएलसी ने किसानों को आश्वस्त किया कि वह चीनी मिलों के सभी एमडी, जीएम और गन्ना विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी मांगों को पूरा कराएंगे। धरना देने वालों में राकेश शर्मा, विष्णुदत्त, अनंत कुमार शर्मा, अक्षय शर्मा, शिवदत्त शर्मा, ओमदत्त शर्मा, विनीत पाठक, नरेंद्र कुमार, सुशील कुमार, नरेश शर्मा, मनोज प्रधान सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें